सोनीपत में PNG को लेकर किया जागरूक:एलपीजी उपभोक्ताओं को बताए लाभ; RWA की भूमिका पर भी चर्चा

Actionpunjab
2 Min Read




सोनीपत में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीजीएल (GGL) ने एक जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत, जीजीएल सोनीपत ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के अध्यक्षों और मेंटेनेंस मैनेजर्स के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की। यह पहल केंद्र सरकार की 24 मार्च 2026 की अधिसूचना के अनुरूप है, जो घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। बैठक के दौरान, अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिनिधियों को पीएनजी के विभिन्न लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पीएनजी एक स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है। इस दौरान, अधिक से अधिक घरों को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने की कार्ययोजना और इस अभियान को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधियों को पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया, इसकी स्थापना, सुरक्षा मानकों और कार्यान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का संतोषजनक समाधान भी किया। विभिन्न आवासीय सोसायटियों के प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में पीएनजी के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक परिवारों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने समयबद्ध पीएनजी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने में जीजीएल को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी व्यक्त किया। जीजीएल का मानना है कि ऐसी सहभागितापूर्ण पहलें न केवल उपभोक्ताओं के बीच पीएनजी के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगी, बल्कि शहरी आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देकर भारत सरकार की हरित ऊर्जा परिकल्पना को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *