आज पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा

Actionpunjab
1 Min Read



अम्बाला | जिले में रविवार को 996 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 29 हजार 338 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। शहरी क्षेत्र में 49,454 व ग्रामीण में 79,884 बच्चे हैं। विभाग ने जिले के 336 हाई रिस्क एरिया को चिह्नित किया है, जहां 12,024 बच्चों पर विशेष निगरानी रहेगी। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 51 मोबाइल टीमें और 72 ट्रांजिट टीमें भी तैनात रहेंगी, ताकि कोई बच्चा खुराक से वंचित न रहे। सिविल सर्जन डॉ. रेनू बेरी ने बताया कि विभाग की ओर से वैक्सीन पोस्टों तक पहुंचाई जा चुकी है। पोलियो दवा पिलाने के कार्य सुबह से शाम तक चलेगा। मुलाना ब्लॉक में 14387 बच्चों, शहजादपुर में 22397, चौड़मस्तपुर में 26806, बराड़ा में 14690, सिटी में 23835, कैंट में 25251 व नारायणगढ़ में 2907 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *