पंजाब-चंडीगढ़ में 30 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट:बठिंडा का टेंपरेचर 42.5°C के पार पहुंचा; 1 जुलाई से आंधी-तूफान के आसार

Actionpunjab
4 Min Read




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी जारी है। इस बीच गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन इसके बावजूद तापमान में गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक गर्मी बठिंडा में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले 3 दिन उमस और बादलों का रहेगा दौर अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से 30 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान लोगों को उमस से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है और यह 41 डिग्री से घटकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। चंडीगढ़-पंजाब के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान चंडीगढ़: 40.7 डिग्री सेल्सियस बठिंडा: 42.5 डिग्री सेल्सियस पटियाला: 40.6 डिग्री सेल्सियस लुधियाना: 39.2 डिग्री सेल्सियस मोहाली: 38.9 डिग्री सेल्सियस अमृतसर: 38.3 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो मोहाली में 29.2 डिग्री, पटियाला में 29.4 डिग्री और लुधियाना में 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। 30 जून तक मौसम में बदलाव नहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में 28, 29 और 30 जून को किसी प्रकार का कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन तीन दिनों के दौरान मौसम सामान्य बना रहेगा और केवल कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। विभाग ने इन दिनों के लिए NIL Warning जारी की है, जिसका मतलब है कि किसी बड़े मौसमीय बदलाव या खतरे की संभावना नहीं है। 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी जुलाई की शुरुआत के साथ ही मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली कड़कने, और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मानसून का इंतजार अभी जारी हालांकि राज्य में अभी मानसून की औपचारिक एंट्री नहीं हुई है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। यदि आगामी सिस्टम सक्रिय होता है तो पंजाब और चंडीगढ़ को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिल सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *