![]()
डीडवाना-कुचामन पुलिस ने राजीव गांधी सेवा केंद्रों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लैपटॉप, इन्वर्टर और बैटरियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र स्वामी ने ग्राम पंचायत चोसला और जाब्दीनगर में स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्रों को निशाना बनाया था। उसने इन केंद्रों से लैपटॉप, इन्वर्टर और बैटरियां चुराई थीं।मामले की जांच के लिए नावां शहर पुलिस थाना की टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। गहन पूछताछ के बाद चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। उससे जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नावां शहर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
राजीव गांधी सेवा केंद्रों में चोरी का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप, इन्वर्टर और बैटरियां बरामद
Leave a comment