चरित्र पर शक करता था पति, सिर कुचलकर मारा:किशोर के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; पत्नी गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन

Actionpunjab
2 Min Read




दौसा सदर थाना पुलिस ने चावंड रोड पर हुए ब्लाइंड मर्डर मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। मर्डर का मुख्य कारण मृतक द्वारा पत्नी के दूसरे शख्स से अवैध संबंधों की बात सामने आई है। यह था घटनाक्रम पुलिस के अनुसार 27 जून को चावंड रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान रमेश बैरवा (40) निवासी खवारावजी, हाल निवासी चावंड के रूप में की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए गए और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पिता मोहनलाल बैरवा की रिपोर्ट पर सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी ममता बैरवा को गिरफ्तार कर लिया तथा एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया। इस कारण से हुआ मर्डर पुलिस जांच में सामने आया कि रमेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी घरेलू कलह के चलते आरोपी महिला ने किशोर के साथ मिलकर शराब के नशे में धुत रमेश के सिर पर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन तथा एएसपी शंकर लाल और वृत्ताधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *