Jammu CISF Bus Accident | Reasi Vaishno Devi Route Injured

Actionpunjab
2 Min Read


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के ताराकोट मार्ग पर CISF जवानों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे में 8 CISF जवान और बस चालक घायल हो गए। इनमें तीन जवानों की हालत गंभीर बताई गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय CISF के जवान ड्यूटी पूरी कर मंदिर क्षेत्र से अपने कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान ताराकोट मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एम.एम. दुबे और कांस्टेबल पी.के. त्राया को इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, एक सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य घायल जवानों और बस चालक वीरेंद्र सिंह का कटड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

विदेश मंत्रालय ने कहा- दस्तावेज पूरे हों, तभी मानसरोवर यात्रा पर जाएं; चीन का वीजा और एंट्री परमिट नहीं होने से नेपाल में फंस रहे यात्री

विदेश मंत्रालय ने निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि कई यात्री चीन का वीजा और जरूरी एंट्री परमिट लिए बिना नेपाल पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें नेपाल में ही रुकना पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

मंत्रालय ने यात्रियों से कहा है कि सभी जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद ही भारत से यात्रा शुरू करें। साथ ही, जिस टूर ऑपरेटर के जरिए यात्रा बुक कर रहे हैं, उसके रजिस्टर्ड और अधिकृत होने की भी पहले पुष्टि कर लें।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *