धौलपुर में ऐतिहासिक तीजा जुलूस निकाला:हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Actionpunjab
1 Min Read




धौलपुर जिले में रविवार देर रात मोहर्रम के बाद रियासतकालीन परंपरा के तहत ऐतिहासिक तीजा जुलूस निकाला गया। पैगम्बर हज़रत मोहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके योद्धाओं की शहादत की याद में यह जुलूस पूरे धार्मिक श्रद्धा और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इसे देखने के लिए राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु धौलपुर पहुंचे। यह जुलूस देर रात शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अलसुबह कर्बला पहुंचा। यहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक (दफ़्न) किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब एक दर्जन अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिनकी लोगों ने जमकर सराहना की। रियायतकालीन परंपरा निभाई
धौलपुर का यह ऐतिहासिक तीजा जुलूस रियासतकाल से चली आ रही एक पुरानी परंपरा का हिस्सा है। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत तत्कालीन रियासतकाल में मुन्नू खां ठेकेदार के पूर्वजों ने की थी।
पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरी धार्मिक आस्था के साथ भाग लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *