Kanpur Mayor Son Looting Like East India Co? Pawan Gupta Demands Resignation

Actionpunjab
17 Min Read


कानपुर नगर निगम की सियासत में भाजपा के भीतर छिड़ी खींचतान अब खुली जंग में बदल चुकी है। मेयर प्रमिला पांडेय के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत, छह भाजपा पार्षदों पर कार्रवाई की मांग और 75 पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी के बीच विवाद लगातार गहराता ज

.

आखिर भाजपा के भीतर यह टकराव किस बात को लेकर है? क्या वास्तव में संगठन दो धड़ों में बंट चुका है या यह सिर्फ स्थानीय सियासत की लड़ाई है? इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने मेयर के विरोध में खड़े 5 बागी पार्षदों से बातचीत की। पार्षदों ने मेयर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, कहा- मेयर का बेटा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह अमेरिका से आकर कानपुर को लूट रहा है। इन आरोपों पर मेयर पक्ष पहले ही अपना अलग रुख जाहिर कर चुका है।

पढ़िए, बागी पार्षदों के इंटरव्यू पर आधारित खास रिपोर्ट

महिला पार्षद बोलीं- नवीन पंडित पर FIR कराऊंगी, मेयर गैर जरूरी कामों में लगा रही करोड़ों रुपए

पार्षद लक्ष्मी कोरी ने कहा कि छह बागी पार्षदों का इस्तीफा मांगने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी लड़ाई किसी पार्षद से नहीं, बल्कि मेयर प्रमिला पांडेय की कार्यशैली, कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में बजट के भेदभाव को लेकर है। सरकार से मिले 15वें वित्त आयोग के धन का उपयोग गैरजरूरी कामों में किया जा रहा है, जबकि उनके जैसे भाजपा पार्षदों के वार्डों को विकास के लिए बजट नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने कहा- अगर जरूरत पड़ी तो मैं पार्षद दल के नेता नवीन पंडित के खिलाफ FIR भी दर्ज कराएंगी। नवीन पंडित पार्षदों के नेता नहीं, बल्कि मेयर और उनके बेटे के पक्ष में काम कर रहे हैं। मेरे वार्ड में 3.50 करोड़ रुपए से ऐसा नाला बनवाया गया, जिसकी आवश्यकता नहीं थी और इसकी जांच होने पर भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा। गैरजरूरी कामों पर मेयर करोड़ों रुपए लगा रही हैं।

नगर निगम में 26 दिसंबर को पार्षदों का मेयर से विवाद हुआ था।

नगर निगम में 26 दिसंबर को पार्षदों का मेयर से विवाद हुआ था।

‘मेरे पास मेयर के बेटे के अवैध कब्जों से जुड़े साक्ष्य हैं’

लक्ष्मी कोरी ने कहा- मेरे खिलाफ लगाए जा रहे चारित्रिक आरोप पूरी तरह निराधार और बिना किसी साक्ष्य के हैं। पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने उनके चरित्र पर लिखित रूप से गलत आरोप लगाए हैं, जिसके खिलाफ वह विधिक कार्रवाई करूंगी।

मैं आठ वर्षों से भाजपा की पार्षद हूं और मेरे चरित्र पर कभी कोई सवाल नहीं उठा। मेरे पास मेयर के बेटे के अवैध कब्जों से जुड़े साक्ष्य हैं, जबकि उनके विरोधियों के पास उनके खिलाफ कोई प्रमाण नहीं है। मुझे विकास कामों का बजट नहीं दिया जा रहा और भाजपा के भीतर पार्षदों को आपस में लड़ाकर पार्टी का जनाधार कमजोर किया जा रहा है।

9 दिन पहले सीएम योगी कानपुर पहुंचे। तब BJP पार्षद ने CM से मेयर की शिकायत की। जानकारी मिलने पर मेयर भड़क उठीं। बोली- इन्हें यहां कौन लेकर आया।

9 दिन पहले सीएम योगी कानपुर पहुंचे। तब BJP पार्षद ने CM से मेयर की शिकायत की। जानकारी मिलने पर मेयर भड़क उठीं। बोली- इन्हें यहां कौन लेकर आया।

‘योगी से शिकायत की तो मेयर संगठन के पदाधिकारियों ने फटकारा था’

लक्ष्मी कोरी ने आरोप लगाया कि मेयर प्रमिला पांडेय अपने खिलाफ उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय पार्षद दल के नेता नवीन पंडित को आगे कर लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके और अन्य पार्षदों पर लगाए जा रहे आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं है, जबकि वे अपने सभी आरोप प्रमाणों के आधार पर उठा रहे हैं। लक्ष्मी कोरी ने दावा किया कि प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी पार्षदों के साथ भेदभाव की बात मानी थी और विकास कार्यों के लिए बजट देने की जरूरत बताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर अब भी छह पार्षदों को विकास कार्यों के लिए बजट देने से इनकार कर रही हैं।

लक्ष्मी कोरी ने दावा किया कि संगठन उनकी समस्याओं का समाधान करने में प्रभावी भूमिका नहीं निभा रहा है। सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान पार्षद पवन गुप्ता ने पूरे मामले की शिकायत की थी, लेकिन मेयर ने संगठन के पदाधिकारियों को ही फटकार लगा दी।

आलोक पांडेय बोले- नवीन पंडित खुद पार्षद हैं, उन्हें हमसे इस्तीफा मांगने का अधिकार नहीं

पार्षद आलोक पांडेय ने कहा- लड़ाई है मेरी मेयर से, जनता के हित के लिए हम आवाज उठा रहे हैं। नवीन पंडित तो खुद पार्षद हैं, उन्हें हमसे इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। सिर्फ मेयर को खुश करने के लिए नवीन पंडित ऐसा कर रहे हैं। नवीन पंडित पुराने मौसम वैज्ञानिक हैं। ये सपा, फिर वहां से कांग्रेस और अब भाजपा में हैं।

ये आखिरी के छह महीने में मेयर के साथ भी नहीं रहेंगे। नवीन पंडित अगर 12 बजे से पहले बाइट देते तो शायद ठीक होती, लेकिन 12 बजे के बाद बाइट देते हैं तो इनकी जुबान लड़खड़ाने लगती है। अगर हम छह पार्षदों को गाली बकने और विरोध करने से बाकी 35 पार्षदों के वार्ड में विकास हो रहा है तो मैं मेयर का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मैं ब्रिटिश हुकूमत वाला नहीं हूं कि डिवाइड एंड रूल में फंस जाएंगे। मेरी लड़ाई धर्म की लड़ाई है, धर्म अगर मेरे पक्ष में होगा ताे मेरी जीत होगी।

करीब 6 महीने पहले सभी बागी पार्षद डिप्टी सीएम केशव से कानपुर में मिले थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ बुलाया गया था।

करीब 6 महीने पहले सभी बागी पार्षद डिप्टी सीएम केशव से कानपुर में मिले थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ बुलाया गया था।

‘नगर निगम के कामकाज में मेयर के बेटे का हस्तक्षेप बढ़ा है’

आलोक पांडेय ने कहा- मेयर प्रमिला पांडेय के “अहंकार” के कारण विवाद का समाधान नहीं हो पा रहा है। यदि मेयर स्वयं नगर निगम की जिम्मेदारियां संभालतीं तो पार्षदों के साथ भेदभाव नहीं होता। नगर निगम के कामकाज में मेयर के बेटे का हस्तक्षेप बढ़ गया है और इसी वजह से विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

छह भाजपा पार्षदों को 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों के लिए बजट नहीं दिया गया, जबकि अन्य वार्डों में काम कराए गए। उन्होंने मेयर से सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या इन छह पार्षदों के वार्डों को बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मेयर सार्वजनिक रूप से यह साबित कर दें कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ, तो वे अपना विरोध समाप्त करने को तैयार हैं।

पवन गुप्ता बोले- अमेरिका से आकर मेयर का बेटा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लूट रहा

  • पार्षद पवन गुप्ता ने कहा- हम लोगों को अगर कोई पेरशानी होती है तो हम लोग अपने सीनियर से शिकायत करते हैं। इसकी क्रम में हमने मुख्यमंत्री से मेयर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे बंटी के भ्रष्टाचार की शिकायत की है।
  • मेयर और उनका बेटा कानपुर को लूटने-घसोटने का काम कर रहे हैं। कानपुर नगर को कानपुर नरक बना दिया है, हम लोग अपनी अपनी आवाज उठाते हैं तो हिटलर की तरह हम लोगों का सदन से निष्कासन कर दिया गया।
  • हमने अपने वार्ड में सीवर लाइन की मांग की थी, इसी विभाग ने वहां पर वाटर लाइन डलवाई है, लेकिन उस बस्ती की जमीन पर मेयर के बेटे की नजर पड़ गई। अब उस जमीन को हथियाना चाह रहे हैं। हमने कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से लेकर रक्षामंत्री तक अपनी बात रखी है।

पवन बोले- मेयर का बेटा लूटकर अमेरिका चले जाएंगे

पार्षद पवन गुप्ता ने कहा- मेरी जनता ने मुझे पार्षद चुनकर नगर निगम भेजा है, मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने वार्ड में विकास कराऊं। इसी जनता ने योगी जी और मोदी जी को जनता ने चुना है। मेयर को भी इसी जनता ने चुना है, बस फर्क ये है कि ये विश्वासघाती हैं, हम विश्वासघाती नहीं हैं।

हम लोग जनता के साथ खड़े हैं। बस मेरा गुनाह ये है कि मैं जनता के मुद्दों और समस्याओं को उठाता हूं। मेयर का बेटा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह अमेरिका से लूटने के लिए कानपुर आया हुआ है, लूटने के बाद फिर अमेरिका चले जाएंगे। हम लोगों को यहां रहना है।

बागी पार्षद ने मेयर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे बंटी के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं।

बागी पार्षद ने मेयर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे बंटी के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं।

‘ऐसे व्यक्ति को पार्षद दल का नेता बनाया जो मेयर की सब्जी लाता है’

पार्षद पवन गुप्ता ने कहा- पार्षद दल के नेता को अधिकार ही नहीं है कि हम लोगों का इस्तीफा मांग सके, लेकिन हम लोगों का दुर्भाग्य है कि ऐसे व्यक्ति को पार्षद दल का नेता बनाया गया है, जो पार्षद दल नहीं, मेयर के घर का सब्जी लाने वाला नेता है। इसमें 75 पार्षद नहीं शामिल हैं, उनका दावा झूठा है। अगर उनके साथ 75 पार्षद हैं तो स्टांप पर इस बात को लिखकर दें। अगर वो इस्तीफा देना चाहते हैं, तो भाजपा उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेगी।

पवन बोले- मोदीजी कानपुर आ रहे, उनसे शिकायत करूंगा

पार्षद पवन गुप्ता ने कहा- नवीन पंडित अब चिड़ियाघर का शेर हो गया है, अब वो मेयर के पिजरे में कैद है। अगर एक भिखारी को भी समस्या है तो वो योगी जी से जाकर अपनी समस्या को कह सकता है, मोदी जी तो सफाई कर्मियों के पैर तक धोते हैं। मोदी जी कानपुर आ रहे हैं, मैं मोदी जी को भी अपना ज्ञापन दूंगा।

मुझे अपराधी होने का आरोप लगाया, मैं सवाल कुछ और कर रहा हूं और वो जवाब कुछ और दे रहे हैं। अगर अपराधी हैं तो भाजपा ने टिकट क्यों दिया और जनता ने जिताकर नगर निगम भेजा। अपराधिक इतिहास तो मेयर का भी है। अगर सामाजिक जीवन में कोई मुकदमा हुआ है तो ये कोई अपराध नहीं है।

कोई चोरी, लूट डकैती का मुकदमा तो नहीं है। मेयर जिस दिन अपनी गलती मान लेंगी और हम लोगों की सुनवाई कर देंगी हम लोग मान जाएंगे। प्रभारी मंत्री के कहने के बाद भी मेयर उनकी बातें नहीं मान रही हैं। अगर बड़े लोग बड़ों की बात नहीं मान रहे तो मैं तो छोटा हूं।

हरिस्वरूप तिवारी बोले- बारादेवी में सीवर लाइन बनवाने के लिए मैंने मेयर के पैर छुए

  • हरिस्वरूप तिवारी ने कहा- नवीन पंडित ढकोसलेबाजी कर रहे हैं, ये इस्तीफा देने वाले नहीं हैं। ये हम लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। लेकिन, हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हम लोग बारादेवी मां के भक्त हैं, ये 1600 साल पुरानी सिद्ध पीठ है। मेरी गलती ये है कि हम लोग 15वें वित्त में वार्ड में विकास के लिए बजट मांग रहे हैं।
  • उन्होंने कहा- मेयर पार्टी के विरोध में काम कर रही हैं। हमने मेयर से अपने वार्ड में सीवर लाइन की मांग की, उनके पैर छुए कि बारादेवी मंदिर परिक्षेत्र में सीवर लाइन पड़ जाए। क्योंकि श्रद्धालु मंदिर में जा रहा तो उसे सीवर के पानी से होकर जाना पड़ रहा है, लेकिन मेयर ने मेरी एक नहीं सुनी। वार्ड से लेकर सीएम और केंद्र में भाजपा का है, इसके बाद भी हम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।
  • मैं न खाऊंगा और न खाने दूंगा, मैं भाजपा का पक्का सिपाही हूं। मैं संघ से निकलकर यहां आया हूं। संघ की विचारधारा सबका भला करना है। सीएम केवल नवीन पंडित और मेयर के हैं, हम लोगों के नहीं हैं।
  • नवीन पंडित तो यह भी कह रहे कि सीएम और रक्षामंत्री को जिले की राजनीति से कोई मतलब नहीं है, पार्षद को तो कोई जानकारी ही नहीं है। नवीन पंडित कई दलों से होकर भाजपा पहुंचे है, ये नेता सदन तो हो ही नहीं सकते हैं। नवीन पंडित कभी निष्पक्ष नहीं हो सकते ये मेयर के चाटुकार हैं। हार नहीं मानूंगा और रार नई ठानूंगा।

विकास जायसवाल बोले- मेयर की करोड़ों रुपए की कोठी बन रही, पैसा कहां से आ रहा?

विकास जायसवाल ने कहा- जो नगर निगम की ठेकेदारी कर रहे हैं, ये सब खुलासा होने वाला है। संगठन ने संज्ञान लेते हुए कानपुर के एक पदाधिकारी को हटा दिया है। ये भाजपा है, कोई भी गलत करेगा वो बचेगा नहीं। भाजपा के जो लोग दूसरे दल के नेताओं से सांठगांठ करके काम कर रहे हैं, वो बचने वाले नहीं हैं। हम लोगों को काम नहीं देकर भाजपा को कमजोर करने का काम मेयर कर रही हैं।

हम लोग अपने-अपने वार्ड से भारी मतों से जीतकर नगर निगम पहुंचे हैं। हम लोगों ने मेयर की शिकायत की थी कि मेयर का बेटा कब्जा कर रहा है। जांच में आरोप भी साबित हो चुके हैं। इन सभी मामलों की रिपोर्ट शासन को जा रही है।

हम भाजपा से लड़कर नगर निगम पहुंचे हैं, हमारी तीनों जगह सरकार है। इसके बाद भी हम लोगों के प्रस्ताव काट दिए जा रहे हैं। मेयर ने अपने बेटे को 15वें वित्त का अधिकार दिया है, किस अधिकार से दिया है, किस अधिकार से पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन चल रही है? ये सब आरोप मेयर और उनके बेटे पर साबित हो चुके हैं।

मेयर का बेटा मंगलभवन की कमेटी में इनवाइटी मेंबर क्यों है? सब साक्ष्यों के साथ साबित हो चुका है। ये हम लोगों को अपराधी बता रहे हैं। मेयर की बौखलाहट है कि सच्चाई ऊपर तक कैसे जा रही है।

मेयर की करोड़ों रुपए की कोठी बन रही है। अभी तो हम लोग उनके बंगलों की तरफ भी जाएंगे। कहां से इतना धन इकट्‌टा हो रहा है? कहां से करोड़ों रुपए आ रहा है? कानपुर को नोंच-घसोटकर अपने बंगले बनवा रही हैं। हम लोग जनता को लूटकर बंगलों में रहने नहीं देंगे। योगी जी की सरकार है। भाजपा जल्द ही पूरे मामले में एक्शन लेने वाली है।

———————

ये खबर भी पढ़िए

कानपुर नगर निगम में सीवर लाइन को लेकर प्रदर्शन: मेयर और उनके बेटे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए

कानपुर में मेयर प्रमिला पांडेय और भाजपा के बागी पार्षदों के बीच विवाद के बीच शनिवार को संत लाल का हाता के सैकड़ों लोगों ने नगर निगम पहुंचकर सीवर लाइन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेयर और उनके बेटे अमित उर्फ बंटी पांडेय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बस्ती की अरबों रुपए की जमीन पर नजर होने के कारण सीवर लाइन का काम रोका जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *