हनीट्रैप गिरोह ने रिटायर्ड बुजुर्ग से ₹2 लाख ऐंठे:चैट से दोस्ती, जीरकपुर मिलने को बुलाया, झगड़े का नाटक कर फंसाया; कार छीनी

Actionpunjab
3 Min Read




जीरकपुर में हनीट्रैप गिरोह ने एक रिटायर्ड बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए दो लाख रुपए ऐंठ लिए। गिरोह ने मोबाइल चैट के जरिए उससे दोस्ती की और फिर घर बुलाया। वहां बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर उसकी कार भी छीन ली गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर गगनदीप कौर नामक महिला के संदेश आने लगे। बातचीत बढ़ने पर महिला ने उसे जीरकपुर में मिलने के लिए बुलाया। जब बुजुर्ग वहां पहुंचा, तो महिला उसे अपने घर ले गई। महिला के साथ झगड़े का नाटक किया कुछ देर बाद मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह वहां आया और महिला के साथ झगड़े का नाटक करने लगा। इसी दौरान गिरोह के अन्य सदस्य भी घर में घुस आए और सभी ने मिलकर बुजुर्ग को घेर लिया। आरोपियों ने बुजुर्ग को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने उसका मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड और कार की चाबी छीन ली। धमकी देकर बुजुर्ग को छोड़ दिया इसके बाद बुजुर्ग को एटीएम ले जाकर उसके खाते से दो लाख रुपए निकलवा लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर बुजुर्ग को छोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने तीन पुरुषों और चार महिलाओं सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरी साजिश के बारे में पूछताछ जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान उससे गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरी साजिश के बारे में पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी इसी तरह की हनीट्रैप वारदातों को अंजाम दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *