![]()
गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चिलमपुर गांव में 27 जून की देर रात हुए 35 वर्षीय आजाद सिंह हत्याकांड में फरार दूसरे आरोपी सुरेश विश्वकर्मा की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की हैं। ये टीमें पिछले 48 घंटों से सुरेश विश्वकर्मा के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। सुरेश विश्वकर्मा अपना मोबाइल बंद कर फरार चल रहा है, और उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जून को सुरेश विश्वकर्मा ही मृतक आजाद सिंह को नवाबगंज से मोटरसाइकिल पर बैठाकर घटनास्थल पर लाया था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप सिंह है, जिसने अपनी सौतेली बहन से भागकर शादी करने के कारण आजाद सिंह की हंसिए से गला काटकर हत्या कर दी थी। आजाद सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसके गले पर एक नहीं, बल्कि तीन से अधिक बार हंसिए से वार किया गया था। इसके अलावा, उसके पेट में भी कई वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत हुई।
वजीरगंज थाना अध्यक्ष विपुल कुमार पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप सिंह को सोमवार देर शाम ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार सुरेश विश्वकर्मा को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और आगे की जांच जारी है। लगातार सुरेश विश्वकर्मा की परिजनों से भी गिरफ्तारी को लेकर के पूछताछ की जा रही है रिश्तेदारों से और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।
आजाद सिंह हत्याकांड, दूसरे आरोपी सुरेश विश्वकर्मा की तलाश जारी:गोंडा पुलिस की चार टीमें 48 घंटे से कर रहीं छापेमारी
Leave a comment