दिल्ली में एमसीडी कमिश्नर का एक्शन:कड़कड़डूमा-ऋषभ विहार मार्केट का कायाकल्प होगा, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश, पर्यावरण नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

Actionpunjab
2 Min Read




दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार जमीन पर उतरकर विकास कार्यों की रफ्तार भांप रहे हैं। कमिश्नर ने शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र का दौरा कर विकास परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी, सभी निर्माण कार्य तय समय में और बेस्ट क्वालिटी के साथ पूरे किए जाएं। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय उपायुक्त वैरोकपम पुनशीबा सिंह समेत अन्य सीनियर अफसर मौजूद रहे। कमिश्नर खिरवार ने कड़कड़डूमा मार्केट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि बाजार के समग्र पुनर्विकास के लिए एक कॉम्प्रिहेंसिव (व्यापक) मास्टर प्लान तैयार किया जाए। इस प्लान में चमचमाती स्ट्रीट लाइट्सट मजबूत सीवर नेटवर्क, ग्रीन बेल्ट, व्यवस्थित पार्किंग और बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम को शामिल करने को कहा गया है। इसके बाद उन्होंने ऋषभ विहार मार्केट की कमियों को दूर कर सुविधाएं सुधारने के आदेश दिए। धूल उड़ी तो होगी कार्रवाई दौरे की शुरुआत विश्वास नगर स्थित पुरानी जोनल बिल्डिंग से हुई, जहां चल रहे निर्माण कार्य की कमिश्नर ने खुद मॉनिटरिंग की। दौरे के आखिरी में वे कड़कड़ी मोड़ स्थित सी एंड डी (मलबे) वेस्ट साइट पहुंचे। कमिश्नर ने कड़े निर्देश दिए कि जब तक वैकल्पिक जगह नहीं मिलती, तब तक इसी साइट पर धूल नियंत्रण, सफाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएं ताकि जनता को परेशानी न हो। खिरवार ने कहा, निगम का लक्ष्य दिल्ली को आधुनिक और बेहतर शहरी सुविधाएं देना है। हर प्रोजेक्ट में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता होनी चाहिए। अधिकारी कागजों से निकलकर फील्ड में काम की नियमित समीक्षा करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *