राजस्थान में बेची गई आजमगढ़ की नाबालिग:2 वर्ष पहले दर्ज हुआ था मुकदमा, खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

Actionpunjab
2 Min Read




आजमगढ़ में नाबालिक को बहला फुसलाकर राजस्थान में बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के प्रश्नों की तहरीर पर जिले के रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी सुनील यादव नाबालिक को बहला फुसलाकर ले गया। और राजस्थान में धर्मचंद सैनी को बेंच दिया। इस मामले में पुलिस की विवेचना में जो नाम सामने आए उनमें चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। जबकि पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही थी इसी क्रम में आरोपी धर्मराज सैनी को गिरफ्तार किया गया है। 2 वर्ष पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 12 अक्टूबर 2024 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी सुनील यादव नाबालिक को कहीं भगा ले गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी इसी क्रम में पुलिस की विवेचना में राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले धर्मचंद सैनी का नाम सामने आया इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। जिले में नाबालिक का अपहरण कर बाहर बेचे जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *