![]()
पंजाब-चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने बाली है। बढ़ी हुई नमी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से बुलेटिन के अनुसार आज हल्की बारिश और फिर पूरा सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बावजूद पंजाब का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मंगलवार को फरीदकोट राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने के कारण लोगों को वॉर्म नाइट का भी सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ में 2 जुलाई को गिरेगा तापमान चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.0°C और न्यूनतम तापमान 29.8°C रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5°C ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों शहर में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी। अनुमान है कि 2 जुलाई को अधिकतम तापमान गिरकर 33°C तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आज से आंधी-तूफान का यलो अलर्ट मौसम विभाग आज से पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 2 से 4 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। विभाग ने इन तीन दिनों के लिए भारी बारिश का जारी किया है। अनुमान है कि होने वाली बारिश से तापमान में आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
चंडीगढ़-पंजाब आज से बारिश का अलर्ट:दो जुलाई से पूरे प्रदेश में होगी बारिश, 40-50 किमी प्रति घंटा से चलेंगी हवाएं
Leave a comment