![]()
भिवानी के स्वास्थ्य विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमओ कार्यालय के बाहर विरोध जताते हुए इकट्ठा हुए। उनका कहना था कि करीब तीन माह का वेतन रुका हुआ है। जिसके कारण उन्होंने हड़ताल करके विरोध जताया। इस दौरान भिवानी के सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य से मुलाकात की और अपनी मांग को रखा। साथ ही कहा कि उनकी रुका हुआ वेतन दिया जाए। इधर, कहा कि अगर जल्दी ही उनका समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के एचकेआरएन कर्मचारी यूनियन के प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि उनका अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर व जनवरी के 19 दिन का वेतन बकाया है, जो आज तक नहीं दिया गया। इसके लिए वे स्थानीय अधिकारियों से मिल चुके हैं। वहीं चंडीगढ़ तक चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उनका वेतन नहीं मिला। बार-बार चक्कर काटने के बावजूद भी बकाया वेतन नहीं मिला, जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर अब जल्दी ही उनकी रुकी हुई सेलरी नहीं मिलती है तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। कर्मचारी इस्तीफा देने को मजबूर
उन्होंने कहा कि वेतन ना मिलने के कारण कर्मचारियों की इस्तीफा देने की नौबत तक आ गई है। तीन-चार महीने का वेतन बकाया होने के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार उनका बकाया वेतन दे। उन्होंने कहा कि महीने की 7 तारिख तक मिल जानी चाहिए, लेकिन एक सप्ताह ऊपर होने के बाद भी उनको वेतन न मिल पाया। ऐसे में कर्मचारियों को अपना गुजर-बसर चलाना मुश्किल हो रखा है। कर्मचारियों ने जो लोन लिए हुए हैं, उनकी किश्तें भी भरनी होती हैं, ऐसे में वेतन समय पर नहीं मिलेगा, तो कर्मचारी किश्त कैसे भरेंगे। वहीं किश्त समय पर नहीं भरने के कारण जुर्माना भी लग जाएगा।
भिवानी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन:बकाया वेतन देने की मांग को लेकर की हड़ताल, बोले- समाधान नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन
Leave a comment