India Pakistan Friendship Relation; Narendra Modi Shehbaz Sharif

Actionpunjab
8 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan Friendship Relation; Narendra Modi Shehbaz Sharif | CPP Peace Appeal

नई दिल्ली/इस्लामाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चिट्ठी पर भारत की 61 और पाकिस्तान की 56 हस्तियों के साइन हैं। - Dainik Bhaskar

चिट्ठी पर भारत की 61 और पाकिस्तान की 56 हस्तियों के साइन हैं।

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने के लिए दोनों देशों की 117 हस्तियों ने पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि टकराव नहीं, बातचीत का रास्ता चुनिए, ताकि दक्षिण एशिया में शांति और विकास का माहौल बन सके।

इन 117 हस्तियों में पूर्व अधिकारी, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत 61 लोगों और पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी समेत 56 लोगों ने चिट्ठी पर साइन किए हैं।

मोदी-शरीफ को लिखी चिट्ठी

क्यों लिखा गया यह पत्र?

यह पहल ऐसे समय में की गई है जब हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बना हुआ है। इनका कहना है कि लगातार बढ़ती शत्रुता से दोनों देशों के विकास, क्षेत्रीय स्थिरता और आम नागरिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान से 11 मांगों के बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

1. दोनों देशों के बीच संवाद दोबारा शुरू हो अभी की स्थिति: 25 दिसंबर 2015 को पीएम नरेंद्र मोदी ने लाहौर जाकर नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। इसके बाद 2 जनवरी 2016 के पठानकोट आतंकी हमले के बाद द्विपक्षीय वार्ता बंद है।

साल 2015 में पीएम मोदी काबुल दौरे से लौटते समय अचानक पाकिस्तान पहुंच गए थे। यहां वे तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन की शादी में शामिल हुए थे।

साल 2015 में पीएम मोदी काबुल दौरे से लौटते समय अचानक पाकिस्तान पहुंच गए थे। यहां वे तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन की शादी में शामिल हुए थे।

2. जम्मू-कश्मीर समेत सभी विवादित मुद्दों पर बातचीत हो अभी की स्थिति: 5 अगस्त 2019 को भारत ने अनुच्छेद 370 हटाया। इसके बाद पाकिस्तान ने द्विपक्षीय बातचीत और कूटनीतिक रिश्तों को सीमित कर दिया।

3. सैन्य तनाव कम हो अभी की स्थिति: 25 फरवरी 2021 को दोनों देशों ने LoC पर 2003 के सीजफायर समझौते का फिर से पालन करने पर सहमति जताई। इसके बावजूद हालिया आतंकी घटनाओं के बाद सीमाओं पर तनाव बना हुआ है।

4. लोगों के बीच संपर्क बढ़े अभी की स्थिति: 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों ने नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध लगाए।

5. सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंध बेहतर हों अभी की स्थिति: 18 सितंबर 2016 (उरी हमले) के बाद कलाकारों के आदान-प्रदान और अधिकांश सांस्कृतिक कार्यक्रम लगभग बंद हो गए। विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग भी बहुत सीमित है।

6. क्रिकेट और अन्य खेलों की द्विपक्षीय सीरीज शुरू हो अभी की स्थिति: भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2012-13 में खेली गई थी। इसके बाद दोनों टीमें सिर्फ ICC और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में मिली हैं। दूसरे खेलों में भी यही स्थिति है।

पाकिस्तान टीम 3 एकदिवसीय मैच की सीरीज खेलने भारत आई थी। पाकिस्तान 2-1 से जीता था। 2 टी-20 मैच की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबर रही थीं। यह ODI सीरीज जीत के बाद की फोटो है।

पाकिस्तान टीम 3 एकदिवसीय मैच की सीरीज खेलने भारत आई थी। पाकिस्तान 2-1 से जीता था। 2 टी-20 मैच की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबर रही थीं। यह ODI सीरीज जीत के बाद की फोटो है।

7. दोनों देशों के बीच हवाई सेवा शुरू हो अभी की स्थिति: 24 अप्रैल 2025 के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। तब से सीधी उड़ानें बंद हैं।

8. वीजा प्रक्रिया आसान हो अभी की स्थिति: 24 अप्रैल 2025 के बाद अधिकांश वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गईं और कई नागरिकों को वापस लौटना पड़ा।

9. हाई कमिश्नर दोबारा नियुक्त हों अभी की स्थिति: अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने अपना हाई कमिश्नर वापस बुला लिया। भारत ने भी अपना हाई कमिश्नर वापस बुला लिया था। तब से दोनों देशों में पूर्णकालिक हाई कमिश्नर नहीं हैं।

10. बस सेवा, करतारपुर कॉरिडोर और अटारी-वाघा बॉर्डर फिर खोला जाए अभी की स्थिति: समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस अगस्त 2019 से बंद हैं। दिल्ली-लाहौर बस सेवा भी बंद है। अटारी-वाघा बॉर्डर से सामान्य नागरिक आवाजाही अप्रैल 2025 से प्रभावित है। करतारपुर कॉरिडोर, जो 9 नवंबर 2019 को खुला था, हालिया तनाव के कारण कई बार प्रभावित रहा है।

11. कारोबार फिर शुरू हो अभी की स्थिति: 9 अगस्त 2019 को पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया। तब से भारत ने पाकिस्तान से इंपोर्ट (सामान खरीदना) ना के बराबर कर दिया।

भाजपा ने कहा- भारत सरकार को किसी लेटर की जरूरत नहीं

जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेता रविंदर रैना ने भारत-पाकिस्तान वार्ता की मांग को लेकर लिखे गए लेटर पर प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को किसी लेटर की जरूरत नहीं है। भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।

रैना ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस से लाहौर गए थे, लेकिन उसके बाद कारगिल में घुसपैठ हुई और फिर संसद पर आतंकी हमला हुआ। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शामिल हुए थे और बाद में मोदी खुद भी लाहौर गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग भारत-पाकिस्तान वार्ता के लिए लेटर लिख रहे हैं, क्या वे इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि पाकिस्तान भविष्य में कोई दुस्साहस या आतंकी कार्रवाई नहीं करेगा।

……………

भारत-पाक तनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

क्या भारत-पाकिस्तान में फिर दोस्ती होने वाली है: 4 देशों में बैकचैनल मीटिंग्स

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की रेगुलर प्रेस ब्रीफिंग चल रही थी। एक पत्रकार ने प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से पूछा- क्या भारत और पाकिस्तान के बीच बैकचैनल बातचीत हो रही है? अंद्राबी बोले- अगर मैं टिप्पणी करूंगा, तो वो बैकचैनल नहीं रहेगा।

इधर भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के नंबर-2 नेता दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए। पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम. एम. नरवणे भी बोले- सीमा के दोनों तरफ आम लोग रहते हैं, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

पाकिस्तान बोला- हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे: सिंधु जल संधि अब भी लागू, भारत इसे एकतरफा खत्म नहीं कर सकता

पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि अगर किसी ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की तो हम उन हाथों को काट देंगे। उन्होंने दावा किया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकना चाहता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *