नूंह पुलिस ने पकड़ा नाबालिग से रेप का आरोपी:खेत में शौच के लिए जा रही थी लड़की, मुंह दबाकर जंगल में ले गया

Actionpunjab
2 Min Read




नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता और निष्पक्षता से की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 जून की है। शिकायत में बताया गया है कि सुबह के समय 17 वर्षीय लड़की शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के 21 वर्षीय युवक ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन गांव से बाहर जंगल में बने अपने कमरे पर ले जाकर रेप किया। लड़की ने घर पहुंचकर दी परिजनों को जानकारी घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बिछोर थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच कर रहे एसआई शोहराब ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। साथ ही, बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष उसकी काउंसलिंग कराई गई है और मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड पर जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आवश्यकता पड़ने पर रिमांड लेकर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी और अन्य साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस ने दोहराया कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *