लुधियाना में मंड को जान से मारने की धमकी:गैंगस्टर ने लिखा-तुम हटते नहीं, बहुत कहा, जहां मर्जी चला जा तुझे मार देंगे

Actionpunjab
2 Min Read




इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड को एक बार फिर जान से मारने की धमकी व्ट्सएप्प काल पर मिली है। इससे पहले 17 जून को भी मंड को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस समय उन्होंने थाना सदर में मामला दर्ज करवा दिया था। मंड ने कहा कि आज सुबह वह सो रहे थे तो 3.56 मिनट पर उन्हें पहले व्ट्सएप्प पर लिखित मैसेज आया। मैसेज में धमकी भरे शब्द लिखे थे। धमकी देने वाले का नंबर +351-935-724-001 है। उसने अपनी प्रोफाइल फोटो पर लारेंस की तस्वीर लगाई है। 5 बार आई धमकी की काल मंड ने कहा कि जिस नंबर से उन्हें धमकी मिली है वह पुर्तगाल का नंबर शो कर रहा है। धमकी देने वाले ने 5 बार काल की है। मैसेज में उसने लिखा- हेलो, तुम नहीं हटते, तुझे बहुत कहा था, तेरी मौत आने वाले है बस, जहां मर्जी चला जा तेरी और तेरे परिवार को हम मारेंगे वेट एंड वाच। मंड ने कहा कि धमकी देने वाले ने AK-47 और अन्य हथियारों की तस्वीरें भेजी है। मंड ने कहा कि इस मामले में उन्होंने थाना सदर के एसएचओ जगदेव सिंह को बता दिया है। अब वह लिखित में भी शिकायत देंगे। कौन है गुरसिमनरन सिंह मंड
गुरसिमरन सिंह मंड लुधियाना के एक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, जो हाल के वर्षों में विशेष रूप से खालिस्तान विरोधी बयानों और अभियानों के कारण चर्चा में रहे हैं। उन्हें अक्सर इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। मंड का कांग्रेस पार्टी से जुड़ाव भी बताया गया है, हालांकि अतीत में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पार्टी का अधिकृत पदाधिकारी नहीं माना था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *