रामपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Actionpunjab
3 Min Read




रामपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सांवरिया बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। यह सम्मेलन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत हुआ, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम शर्मा थे, जबकि मुख्य वक्ता हरीश ठाकुर रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि हरिओम शर्मा ने अपने संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का संकल्प भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हरिओम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने पर भी जोर दिया। मुख्य वक्ता हरीश ठाकुर ने डॉ. मुखर्जी को महान शिक्षाविद और प्रखर राष्ट्रवादी नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं। ठाकुर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सेवा कार्यों को गति देने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संगठन के सभी अभियानों को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सम्मेलन में विधायक राजबाला, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, बीना भारद्वाज, अभय गुप्ता, हंसराज पप्पू, यूसुफ अली, मोहन कुमार लोधी, अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, सुनीता सैनी, सुभाष भटनागर, सौरभ पाल लोधी, कार्यक्रम संयोजक विवेक रुहेला और आकाश सक्सेना सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *