जोधपुर में कल आएंगे CM भजनलाल और केंद्रीय मंत्री शेखावत:PM मोदी 4 जुलाई को करेंगे नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन; पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें

Actionpunjab
5 Min Read




जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन पीएम मोदी शनिवार को करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सीएम भजनलाल शर्मा दो दिन जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कल जोधपुर पहुंचेंगे। इधर, जोधपुर में ग्लोबल थ्रीडी मार्केप्लेस कोर्विक्स थ्रीडी गुरुवार को लॉन्च किया गया। इसे लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें… सीएम 2 दिन रहेंगे जोधपुर दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर 1.35 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट से पचपदरा के लिए रवाना होंगे। जहां वे दोपहर 2.10 बजे से 2.35 बजे तक एचपीसीएल के नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का उद्घाटन करेंगे तथा पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.40 बजे से सांय 6 बजे तक रिफाइनरी का निरीक्षण करेंगे तथा बैठक लेंगे। शाम करीब 6.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शुक्रवार की रात वे जोधपुर सर्किट हाउस में ही रुकेंगे। शनिवार को सीएम 10.10 बजे सर्किट हाउस से जोधपुर एयरपोर् के लिए रवाना होंगे। सुबह 10.40 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां वे पीएम मोदी के साथ जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे 11:20 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से पचपदरा के लिए रवाना होंगे। जोधपुर में तैयार हुआ ग्लोबल थ्रीडी मार्केप्लेस शहर के आई-स्टार्ट नेस्ट में गुरुवार को थ्री-डी असेट मार्केटप्लेस कोर्विक्स थ्रीडी को लॉन्च किया गया। 6 महीने से भी कम समय में जोधपुर की एक छोटी टीम ने बिना किसी बाहरी निवेश (बूटस्ट्रैप्ड) के तैयार किया है। कंपनी को भारत सरकार से DPIIT मान्यता प्राप्त है और यह पिछले वर्ष 15 दिसंबर को एलएलपी के रूप में रजिस्टर्ड हुई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कंपनी के सह-संस्थापक एवं सीईओ राकेश चौधरी ने बताया कि कोर्विक्स थ्रीडी दुनिया का पहला ऐसा मल्टी-सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जहां थ्री-डी कलाकार अपनी मेहनत और गुणवत्ता के अनुसार उचित भुगतान पा सकते हैं। राकेश चौधरी खुद 2018 से थ्री-डी कलाकार ह और आईआईटी रोपड़ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ग्रेजुएट है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपनी अगली विकास योजनाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (SISFS) के लिए भी अप्लाई किया है। कार्यक्रम में एडीएम जोधपुर जवाहर सिंह, पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीआईजीमगाराम, सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी थानाराम, आयकर अधिकारी पूनाराम, यूको बैंक के प्रबंधक नारायण सोलंकी, उप पंजीयक जोधपुर भीकाराम एवं आई-स्टार्ट इंक्यूबेशन सेंटर, जोधपुर की एसीपी (उप निदेशक) श्रीमती मनीषा चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जोधपुर के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा में आज हुई प्रवेश परीक्षा, मेरिट से चुने जाएंगे 80 विद्यार्थी समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी, उचित मार्गदर्शन एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति, सरदारपुरा, जोधपुर के तत्वावधान में संचालित “श्री आत्मानंद प्रतियोगी परीक्षा केंद्र” में प्रवेश के लिए आज प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष श्री सुमेर सिंह कानोडिया ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में लगभग 421 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर 80 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगामी एक वर्ष तक पूर्णतः सुनियोजित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा समन्वयक डॉ. अभयसिंह खेड़ापा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में निःशुल्क कोचिंग, नियमित कक्षाएँ, करियर गाइडेंस, मोटिवेशनल सेशन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, समृद्ध पुस्तकालय, बुक बैंक, टेस्ट सीरीज, अध्ययन सामग्री तथा अनुशासित एवं प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे विभिन्न राज्य एवं केंद्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर कल्याणपुर पंचायत समिति के प्रधान श्रवणसिंह सरवड़ी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ओमसिंह धूंधियाड़ी, डॉ. दलपतसिंह समदड़ी, डॉ. प्रेमसिंह सोकड़ा, पृथ्वीसिंह बस्सी, मदनसिंह हिंगोला, चैनसिंह भाटेलाई, डॉ. चंदनसिंह हिराजसर, सुमेरसिंह पुनाड़िया, सुरेन्द्रसिंह खेड़ापा, धीरेन्द्रसिंह बामणं, पप्पूसिंह बड़ली, विष्णुसिंह पिलोवनी, श्रवणसिंह साकड़िया सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *