राजस्थान में झमाझम बारिश, आज भी यलो-ऑरेंट अलर्ट:जयपुर में रातभर बरसात, कई जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा, श्रीगंगानगर सबसे गर्म

Actionpunjab
2 Min Read




राजस्थान में मानसून के प्रवेश (एंट्री) के साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। जयपुर में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में करौली, झुंझुनूं में 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जैसलमेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट है। वहीं, राज्य में अगले दो सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण दिन के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हुई है। हालांकि, बॉर्डर वाले जिलों में अब भी तेज गर्मी है। सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 43 डिग्री रहा। सबसे पहले देखिए- राजस्थान में बारिश की स्थिति अब राजस्थान के मौसम की 2 PHOTOS… बारिश-गर्मी से जुड़े बड़े अपडेट्स मानसून की एंट्री, तेज बारिश: पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अलवर, झुंझुनूं, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, करौली, अजमेर के कई इलाकों में दो इंच तक बरसात हुई है। झालावाड़, बारां में तेज बारिश हुई। 4 डिग्री तक गिरा तापमान: मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून को आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून राजस्थान के कुछ अन्य हिस्सों में भी प्रवेश कर सकता है। मानसून की इस एंट्री और बारिश के चलते प्रदेश के कई शहरों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर 43°C के साथ अब भी सबसे गर्म: दूसरी ओर, राज्य के पश्चिमी जिलों में अब भी उमस और तपन का दौर बरकरार है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर जिले में रही, जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *