![]()
बहराइच में विकास भवन सभागार में शुक्रवार दोपहर एक बजे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की स्थिति ब्लॉक रिसिया, मिहींपुरवा एवं महसी के संतोषजनक न होने पर अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के माध्यम से लाभान्वित हुए कुल लाभार्थियों की सूची सक्सेस स्टोरी के साथ अग्रिम बैठक में साझा करने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पियर एजुकेटर एवं समुदाय में शिक्षा से वंचित किशोर किशोरियों समीक्षा एवं भूमिका के संबंध में चर्चा की गई। टीबी कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों की भूमिका एवं सुपरविजन के प्रगति की समीक्षा की गई। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कम किया जा रहा है जिसमें सक्रिय भागीदारी हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम,डीपीआरओ, डीपीओ, विभिन्न कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि, अधीक्षक एवं ब्लॉक मैनेजमेंट टीम, स्वयंसेवी संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे
रिसिया, मिहींपुरवा, महसी अधीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी:डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश
Leave a comment