मोहाली में विदेशी छात्रा से गैंगरेप:बर्थडे पार्टी में बुला शराब पिलाई, फ्लैट में बंद किया; लुधियाना की यूनिवर्सिटी में पढ़ती है

Actionpunjab
2 Min Read




मोहाली में विदेशी छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। वह बर्थडे पार्टी के लिए लुधियाना से मोहाली आई थी। पार्टी के दौरान नशे की हालत का फायदा उठाकर दो विदेशी मूल के युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के भाई ने घटना से जुड़ी अहम बेडशीट को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखकर पुलिस को सौंप दिया। मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान एजिकिएल और फ्रेक के रूप में हुई है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। लाइबेरिया की पीड़ित छात्रा लुधियाना की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। आोरीपी भी लुधियाना की ही एक अन्य प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। जिस युवक का बर्थडे था वह पीड़िता को जानता था। आरोपी खरड़ स्थित रिहायशी सोसाइटी की पहली मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहते हैं। इसी फ्लैट में बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। यह फ्लैट लुधियाना स्थित यूनिवर्सिटी से करीब 45 किलोमीटर दूर है। दोनों आरोपी यहीं से रोज यूनिवर्सिटी आते-जाते।
6 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला… कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेजा। वारदात वाली जगह से फोरेंसिक सबूत जुटाए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *