फरीदाबाद में आज से एचटेट-2026,14 केंद्रों पर होगी परीक्षा:PGT की आज, 5 जुलाई को टीजीटी और पीआरटी एग्जाम, कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदाबाद में आज से 14 सेंटरो पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 आयोजित कराई जा रही है। शनिवार दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीजीटी (लेवल-3) की परीक्षा होगी। हीं 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक टीजीटी (लेवल-2) और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीआरटी (लेवल-1) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शहर में बनाए गए 14 सेंटर फरीदाबाद के अलग -अलग हिस्सों में परीक्षा के लिए 14 सेंटर बनाए गए है। जिसमें सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-39, दयालबाग, डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, एनएच-3 (ईएसआईसी अस्पताल के निकट), सेंट कोलंबस स्कूल, सेक्टर-39, सूरजकुंड रोड, दयालबाग, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, बी-ब्लॉक, बीपीटीपी पार्क, सेक्टर-85, के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, एनएच-3 एवं एनएच-4, रावल इंटरनेशनल स्कूल, नंगला रोड, सोहना रोड, फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31 (प्रिस्टीन मॉल के निकट) तथा होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29, हूडा मार्केट के निकट शामिल हैं। बल्लभगढ़-एनआईटी से सेंटरों तक बस जाएंगी परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष बसों की व्यवस्था भी की है। बल्लभगढ़ और एनआईटी रूट से अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। ये संस्थान रहेंगे बंद इसके अलावा 4 और 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जिले की सभी फोटोस्टेट दुकानें और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और किसी भी प्रकार के संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डायल 112 से ली जा सकेगी मदद डीसी ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को रास्ते में कोई समस्या आती है या परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी होने की आशंका हो, तो वह तुरंत डायल-112 पर कॉल कर मदद ले सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *