पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला:4-5 बदमाशों ने चाकू और डंडों से किया वार, गंभीर घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

Actionpunjab
2 Min Read




कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे योजना इलाके में देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। चार से पांच बदमाशों ने युवक को घर जाते समय रोककर चाकू और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान बॉम्बे योजना निवासी इस्लाम खान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वारदात देर रात करीब 12 बजे की है। इस्लाम अपने घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया। दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया, जबकि अन्य ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमले में इस्लाम के शरीर पर 5 से 6 जगह चाकू के वार किए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल के भाई ने बताया कि आरोपी पहले इस्लाम के साथ रहते थे, लेकिन बाद में उसने उनका साथ छोड़ दिया था। इसी बात को लेकर वे लंबे समय से रंजिश रखे हुए थे और मौका मिलते ही हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *