![]()
कैथल के गांव रसूलपुर में शादी समारोह के लिए खरीदे गए इंडेन गैस सिलेंडर से गैस की बजाय करीब 11 किलो पानी जैसा तरल पदार्थ निकलने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें सिलेंडर को उल्टा करने पर उसमें से लगातार पानी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उपभोक्ता ने संबंधित गैस एजेंसी और तेल कंपनी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। चीका से लेकर आया था सिलेंडर गांव रसूलपुर निवासी राजकुमार प्रजापति ने बताया कि उसके चाचा का लड़का शादी समारोह के लिए एक दिन पहले चीका से इंडेन गैस का सिलेंडर लेकर आया था। भोजन बनाने के लिए हलवाई ने सिलेंडर को भट्ठी पर लगाया, लेकिन वह करीब 30 मिनट चलने के बाद बंद हो गया। पहले तकनीकी खराबी की आशंका हुई, लेकिन जांच करने पर मामला संदिग्ध लगा। करीब 29 किलोग्राम निकला राजकुमार के अनुसार, सिलेंडर का वजन करने पर वह करीब 29 किलोग्राम निकला। इसके बाद सिलेंडर को उल्टा कर उसके अंदर मौजूद सामग्री बाहर निकाली गई। उनका दावा है कि सिलेंडर से गैस की बजाय करीब 11 किलोग्राम पानी निकला। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। शादी समारोह में मौजूद लोग यह देखकर हैरान रह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि उपभोक्ताओं को गैस की जगह पानी से भरा सिलेंडर दिया जा रहा है तो यह बेहद गंभीर मामला है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि शादी जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। राजकुमार प्रजापति ने संबंधित इंडेन गैस एजेंसी, तेल कंपनी और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वीडियो और संबंधित सिलेंडर की तकनीकी जांच करवाने तथा धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कराई जाएगी इस संबंध में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सिलेंडर में पानी कैसे पहुंचा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कैथल में शादी प्रोग्राम में लाए गैस सिलेंडर, निकला पानी:उपभोक्ता ने वीडियो बनाकर वायरल की, जांच व कार्रवाई की मांग
Leave a comment