भतीजे व उसकी बहु ने दी चोरी की वारदात अंजाम:खाटूश्याम दर्शन के लिए गया था परिवार, लौटा तो वारदात का पता चला

Actionpunjab
3 Min Read




अजमेर के आदर्श नगर क्षेत्र में मकान से लाखों रुपए सोने-चांदी के गहने व 5 लाख की नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने दम्पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित के भतीजा व उसकी बहु है। दोनों ने वारदात से पहले मकान की एक चाबी रख ली और जब घर पर कोई नहीं था तो वारदात अंजाम दी। एएसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया- माधव द्वार, आदर्श नगर निवासी गोपाल खण्डेलवाल ने 1 जुलाई को रिपोर्ट दी कि 30 जून को घर से दिन के 12 बजे चला गया था। पीछे से मेरे परिवार पत्नि, दोनों बेटे और दोनो की पुत्रवधू खाटू श्याम सीकर चले गए थे। पीछे से घर का ताला लगा कर गए थे। रात को करीब 10.30 बजे घर आ गया था व परिजन भी रात 1.30 बजे घर पर आ गए थे। सुबह करीब 8.30 बजे जब पत्नी कमरे में गई तो चांदी का गिलास नीचे रखा देख कर शंका हुई। अलमारी को खोल कर चेक किया तो अलमारी से 15 किलो चांदी, 5 हार सेट, 4 चूडी, 1 हीरे का मगंलसूत्र, 1 सोने का मगंलसुत्र, 1 हीरे की अगूंठी, 4 सोने की चेन गायब मिले। मकान के ताले पूर्व की तरह ही लगे थे। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर जांच की। आस पास के सीसीटीवी भी देखे। परिवार के अन्य लोगों की सीडीआर डिटेल खंगाली। इस पर मनीष खण्डेलवाल उर्फ मोनी तथा उसकी पत्नि दिप्ती खण्डेलवाल उर्फ डोली पर चोरी करने की शंका हुई। पूछताछ के बाद दोनों ने चोरी की वारदात कबूली। दोनों को गिरफ्तार कर जेवरात व 5 लाख की नकदी बरामद की। परिवाादी व आरोपी एक ही मकान में निवास करते है व रिश्ते में चाचा-भतीजा है। आरोपी मकान की प्रथम मंजिल पर निवास करते है ओर परिवादी मकान के नीचे वाले हिस्से में निवास करता है। परिवादी से रंजिश रखते हुए घटना के एक दिन पहले परिवादी गोपाल खण्डेलवाल के कमरे की एक चाबी को छुपाकर अपने पास रख ली। बाद में वारदात अंजाम दी। ……… पढें ये खबर भी… अजमेर में बरसात के दौरान नहीं होगा जलभराव:कलेक्टर बोले-सभी जरूरी इंतजाम किए गए, ताकि आमजन को न हो परेशानी अजमेर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन का दावा है कि बरसात के दौरान पहले तो जलभराव नहीं हो और अगर हो जाए तो पानी की निकासी तुरन्त हो जाए, इसके लिए पूरी तैयारी है। पूरी खबर पढें

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *