मोगा में लूट की साजिश रच रहा गिरोह दबोचा:4 आरोपी गिरफ्तार; कृपाण, बेसबॉल बैट और बाइक बरामद

Actionpunjab
2 Min Read




मोगा पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों की योजना बना रहे एक गिरोह के चार सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल ने बताया कि यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार और थानेदार लखविंदर सिंह की पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एमपी बस्ती, लंडे के के पास उन्हें गुप्त सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि मनजिंदर सिंह (निवासी नत्थूवाला गरबी), हरमन सिंह उर्फ हरमन (निवासी दुनेके), स्वर्णजीत सिंह उर्फ निक्का (निवासी लंडे के) और वरिंदर सिंह उर्फ बंटी (निवासी साधांवाली बस्ती, मोगा) ने मिलकर एक गिरोह बनाया है। ये युवक लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आदी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मारा छापा पुलिस को जानकारी मिली कि ये सभी एमपी बस्ती के पास एक घने जंगलनुमा क्षेत्र में बैठकर किसी नई वारदात और लूट की योजना बना रहे थे। उनके पास घातक हथियार भी मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा और चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक बिना नंबर का प्लेटिना मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, एक बेसबॉल बैट और एक कृपाण बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। पुलिस अब आरोपियों से उनकी पुरानी वारदातों और अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *