Mumbai Schools Closed | UP-Bihar Roads Submerged, 2 Kids Drown in Chhattisgarh

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Schools Closed | UP Bihar Roads Submerged, 2 Kids Drown In Chhattisgarh

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 7 जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। पांढुर्णा जिले में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई।

शाजापुर में सबसे ज्यादा 28 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है। रायसेन जिले में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में रविवार को तेज बारिश के कारण 142 पेड़ गिरने और बिल्डिंग के हिस्से गिरने की घटनाएं सामने आईं। ठाणे में 17 साल के लड़के की नदी में बहने से और मुंबई में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

मुंबई से 4 इंडिगो उड़ानें रद्द और 13 फ्लाइट डायवर्ट हुईं। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

BMC ने आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। मुंबई यूनिवर्सिटी ने 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं टाल दी हैं।

यूपी के 10 से ज्यादा शहरों में लगातार बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गड्ढे में डूबने से 5 और 6 साल के दो बच्चों की मौत हो गई।

मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…

देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के शाजापुर में तेज बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में तेज बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है।

महाराष्ट्र के पुणे में समृद्धि लेक सोसाइटी की बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिर गई।

महाराष्ट्र के पुणे में समृद्धि लेक सोसाइटी की बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिर गई।

पुणे में बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिरने से करीब 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुणे में बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिरने से करीब 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार को करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार को करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा।

गुजरात के ऊना में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। कनेक्टिविटी बाधित होने से कई गांवों से संपर्क कट गया।

गुजरात के ऊना में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। कनेक्टिविटी बाधित होने से कई गांवों से संपर्क कट गया।

हरियाणा के झज्जर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

हरियाणा के झज्जर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बालमदेही नदी में बाढ़ में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला गया।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बालमदेही नदी में बाढ़ में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला गया।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन मौसम का हाल

7 जुलाई

  • यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

8 जुलाई

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

6 जुलाई को देश के 16 प्रमुख शहरों का तापमान

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *