रात को झमाझम बारिश, तेज हवा ने दी राहत:कानपुर में दिन में 38°C पारा और उमस ने किया बेहाल, 8 जुलाई तक बारिश के आसार

Actionpunjab
3 Min Read




कानपुर में रविवार को पूरे दिन भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात करीब 8 बजे मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश और आंधी की संभावना जताई है। दिनभर गर्मी और उमस से लोग रहे परेशान रविवार सुबह हल्के बादलों के बीच लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। हवा नहीं चलने और वातावरण में नमी अधिक होने से उमस काफी बढ़ गई। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले अधिकांश लोग सिर और चेहरा ढककर सफर करते नजर आए। रात में भी गर्मी और उमस का असर बना रहा। रात 8 बजे बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश शाम ढलते ही मौसम ने करवट ली। रात करीब 8 बजे स्वरूप नगर समेत शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ जगहों पर तेज बारिश में बदल गई। इसके साथ तेज हवाएं चलीं और आसमान काले बादलों से ढक गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस हुई और लोगों को उमस से राहत मिली। तापमान सामान्य से ऊपर, न्यूनतम में भी बढ़ोतरी सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बढ़ी हुई नमी के कारण पूरे दिन उमस बनी रही। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्री हुए परेशान भीषण गर्मी और उमस का असर सार्वजनिक परिवहन केंद्रों पर भी दिखाई दिया। रोडवेज बस अड्डों और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बस और ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री पसीने से तरबतर नजर आए। कई लोग छांव और प्रतीक्षालयों में बैठे दिखे, जबकि ठंडे पेय और पानी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। 8 जुलाई तक बारिश और आंधी की संभावना मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे से लेकर 8 जुलाई तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ सुबह-शाम हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात के समय कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बारिश के भी आसार हैं। हालांकि दिन में धूप निकलने से उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *