![]()
झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत बोलिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने सुनारी से बोलिया बुजुर्ग तक की कच्ची सड़क को पक्का करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है।
ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क लंबे समय से कच्ची है। बरसात के मौसम में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। दिनभर बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढे हो जाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें कीचड़ में चलकर स्कूल जाना पड़ता है, और साइकिल से आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। कई बच्चे फिसलकर चोटिल भी हुए हैं। कई बार बच्चे फिसलकर हो चुके चोटिल
खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है और उनके कपड़े व किताबें खराब हो जाती हैं। आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस और अन्य वाहन भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को कठिनाई होती है। ग्रामीणों का मानना है कि सड़क के पक्कीकरण से बच्चों की शिक्षा, ग्रामीणों की आवाजाही, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सुनारी से बोलिया बुजुर्ग तक की कच्ची सड़क को जल्द से जल्द पक्का करने की अपील की है, ताकि सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।
सुनारी-बोलिया बुजुर्ग सड़क पक्की करने की मांग:ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार, बच्चों को आवागमन में परेशानी
Leave a comment