![]()
हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर मोठ रोड पर स्थित एक शीशम के पेड़ से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर डायल-112, नारनौंद थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। खाना खाने के बाद देर घर से निकला था मृतक की पहचान गांव लोहारी राघो निवासी करीब 30 वर्षीय बिट्टू के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई था। वह अविवाहित था और अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता रामधारी मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, बिट्टू गांव में ही अपने चाचा के पास रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच बिट्टू खाना बनाकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका हुआ है। परिजन बोले- उसी की टी-शर्ट से पेड़ से बंधा था मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बिट्टू के दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे और उसका शव उसी की टी-शर्ट के सहारे पेड़ से बांधा गया था। परिजनों ने यह भी दावा किया कि शव के पास एक डिश वायर भी पड़ी मिली। उनका कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियां आत्महत्या की ओर इशारा नहीं करतीं, इसलिए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। पुलिस कर रही मामले की जांच जांच अधिकारी एएसआई रविंदर ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हांसी में पेड़ पर लटका मिला हलवाई का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, बोले- जमीन पर टिके थे दोनों पैर
Leave a comment