समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागों को सख्त निर्देश दिए:बोले- पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले

Actionpunjab
2 Min Read




खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने और नियमित रूप से लंबित मामलों में कमी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवादों का संबंध संबंधित विभाग से नहीं है, उन्हें परिवादी से संपर्क कर समय पर उचित विभाग को स्थानांतरित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित न रखे जाएं। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के प्रभावी संचालन पर जोर बैठक में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के प्रभावी संचालन पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने पालनहार योजना की प्रगति बढ़ाने, एक सप्ताह के भीतर अध्ययनरत होने के प्रमाण पत्र जारी कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने तथा जिला रसद अधिकारी को शिविरों से पहले ई-केवाईसी का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग को यूरिया संबंधी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा श्रम विभाग को संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि आवंटन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, सीएलएफ भवनों का चिन्हीकरण कर स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध कराने तथा ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ के तहत निर्धारित पौधरोपण लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *