पटियाला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम:भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य लालपुरा बोले- देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित था उनका जीवन

Actionpunjab
2 Min Read




पटियाला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को डॉ. मुखर्जी के जीवन, संघर्ष और व्यक्तित्व से अवगत कराना था। इस समारोह में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर, भाजपा प्रवक्ता कर्नल जय बंस और पटियाला (शहरी) के जिला अध्यक्ष विजय कुमार कूका सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि आज हम सिर्फ एक महान व्यक्ति की जयंती नहीं मना रहे हैं, बल्कि उस महान विचारधारा को नमन कर रहे हैं जिसने भारत की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभा को किया संबोधित इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने छात्रों से कहा कि यदि आज की पीढ़ी को 1947 के देश के विभाजन के इतिहास के बारे में पता होगा, तभी वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान और बलिदान के महत्व को समझ सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करते हुए जय इंदर कौर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूली पाठ्यक्रम में ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन का अध्याय शामिल किया गया है। इ सके अतिरिक्त, साहिबजादों की अतुलनीय शहादत को याद करते हुए हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाना एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *