अमृतसर में गोली मारकर युवक की हत्या:पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था

Actionpunjab
2 Min Read




अमृतसर के कोटखालसा इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हुई। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि करीब साढ़े 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवक को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान भी कर ली है। इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। युवक की पहचान नितिन उर्फ चीकू के रूप में हुई। मृतक पर कई केस थे दर्ज
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश में की गई। पुलिस के अनुसार, नितिन के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। करीब आठ से नौ साल पहले भी वह एक वारदात में शामिल रहा था, जिसके बाद वह जेल में बंद रहा। बहन के साथ रह रहा था
पुलिस ने बताया कि इस साल भी वह एक मामले में जेल गया था और कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी बहन यहां किराए के मकान में रहती है और वह उसके साथ रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *