![]()
चूरू में मंगलवार शाम मौसम में बदलाव आया। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब पांच बजे धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। पिछले एक सप्ताह से चूरू में गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। मंगलवार को चूरू में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। इस बारिश से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए लाभ मिला है। क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही तो फसलों को पर्याप्त लाभ मिलेगा और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
चूरू में धूलभरी आंधी के बाद हुई हल्की बारिश:तापमान में गिरावट से गर्मी से मिली राहत, किसानों को फसल बुवाई में मिलेगा फायदा
Leave a comment