![]()
चित्तौड़गढ़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 68 सदस्यों वाली इस टीम में संगठन के लगभग सभी प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है। खास बात यह रही कि सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी संतुलित तरीके से शामिल किया गया है। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को जिम्मेदारी देकर संगठन को आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों के लिए मजबूत करने की कोशिश की गई है। 68 सदस्यों की टीम में कई नए और पुराने चेहरों को जिम्मेदारी नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने जिस कार्यकारिणी की घोषणा की है, उसे संगठन की जंबो टीम माना जा रहा है। इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य और संरक्षक के रूप में कन्हैयादास वैष्णव, गोविंद काबरा, महेश ईनाणी, दिनेश चतुर्वेदी, सुरेशचंद्र झंवर, सुशील शर्मा, कर्नल सिंह राठौड़, नरेंद्र पोखरण, सागर सोनी और भारत जागेटिया को शामिल किया गया है। संगठन ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी देकर टीम को संतुलित रूप देने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कार्यकारिणी के गठन में संगठन के अंदर सभी वर्गों और प्रमुख नेताओं के समर्थकों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया गया है। उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों की लंबी सूची जारी नई कार्यकारिणी में नगर मंडल उपाध्यक्ष के रूप में नवीन पटवारी, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप काबरा, कमलेश अमेरिया, घनश्याम लोठ, प्रशांत शर्मा, शांतनु काबरा, अनिल भटनागर, मुन्ना गुर्जर, राजन माली, अभिमन्यु समदानी और दीपक पटवारी को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर शैलेंद्र झंवर, चंद्रशेखर सोनी और आशीष सिकलीगर को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर राखी राव, प्रीति, नीरज सुखवाल, सुनील रजक, शिव प्रजापत, शांति गुर्जर, गोपाल धाकड़, गोपाल शर्मा, रतन वैष्णवी, दिनेश मुंद्रा, विष्णु सेन, सतपाल दुबा, रामबक्ष क़ीर और अशोक पालीवाल को जगह मिली है। वहीं कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष हितेश कटारिया, कार्यालय प्रभारी रितेश कुमावत और सह कार्यालय प्रमुख पिंटू छिपा बनाए गए हैं। मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया टीम भी घोषित संगठन ने मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर भी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में राजेंद्र जांगिड़ और सह मीडिया प्रभारी भगवती सालवी को नियुक्त किया गया है। आईटी संयोजक की जिम्मेदारी जगपाल सिंह गहलोत और सह संयोजक चंचल को दी गई है। सोशल मीडिया संयोजक विपिन सिंह तथा सह संयोजक मनोज वैष्णव बनाए गए हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संयोजक मोहित पुरी गोस्वामी और सह संयोजक अभिषेक आहूजा होंगे। प्रवक्ता के रूप में गायत्री राव, मुकेश मेघवाल, दीपक राजोरा, दिलीप सेन और आकाश भाटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी मिली अहम भूमिका कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, परमजीत सिंह वधवा, भारत डंग, छोटू सिंह शेखावत, शेखर शर्मा, शिवप्रकाश मंत्री, अशोक जोशी, उमेश त्रिपाठी, प्रदीप काबरा, अनंत समदानी, आशा पोखरण, रजनीश पितलिया, उषा रांधड़, झमकलाल सुखवाल, अशोक अजमेर, शिव शर्मा, प्रकाश पुरी, फतेहलाल भड़कत्या, रामचंद्र गुर्जर, हरीश गुरनानी, सुनील लढ्ढा और सुनील जागेटिया को शामिल किया गया है। संगठन की इस नई टीम को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान और चुनावी तैयारियों में अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में नई कार्यकारिणी को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में जरूरी कदम माना जा रहा है।
भाजपा नगर मंडल की नई-कार्यकारिणी में 68 नेताओं को मिली-जिम्मेदारी:पार्टी ने नए चेहरों को दिया मौका, टीम को बेलेंस करने की कोशिश
Leave a comment