झुंझुनू में अगले 4 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट:बिजली गिरने की भी संभावना; किसानों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Actionpunjab
1 Min Read




झुंझुनू जिले में अगले चार दिन आंधी-तूफान, भारी मेघ गर्जना और बिजली गिरने जैसी मौसमी घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 8 से 11 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार- जिले में 4 दिन 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और कुछ दिन के लिए बुवाई का काम टालने की बात कही है। तेज हवाओं और आंधी के कारण बाजरा, मूंग, ग्वार और कपास के बीजों के उड़ने और खराब होने की आशंका है। मौसम साफ होने तक बुवाई न करने की सलाह दी है। कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि बुवाई के इंतजार के दौरान किसान अपने बीजों को उपचारित करने का काम पूरा कर सकते हैं। मोठ के बीजों के लिए थायोयूरिया (0.5 ग्राम प्रति लीटर) और तिल के लिए थाइरम या कैप्टन (3 ग्राम प्रति किलो बीज) का उपयोग करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *