मंडी गोबिंदगढ़ कौंसिल के हरप्रीत प्रिंस फिर बने अध्यक्ष:100 करोड़ बजट वाली परिषद की कमान; MLA गैरी वड़िंग ने करवाई ताजपोशी

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहगढ़ साहिब जिले की मंडी गोबिंदगढ़ नगर कौंसिल की कमान एक बार फिर आम आदमी पार्टी के हरप्रीत सिंह प्रिंस ने संभाल ली है। उन्होंने बुधवार को विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग की मौजूदगी में औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस कौंसिल का वार्षिक बजट 100 करोड़ रुपये से अधिक है। यह लगातार दूसरी बार है जब हरप्रीत सिंह प्रिंस नगर कौंसिल के अध्यक्ष बने हैं। इसे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। पदभार ग्रहण समारोह में नगर कौंसिल के अधिकारियों, पार्षदों और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हरप्रीत सिंह प्रिंस को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहर के विकास और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। विकास संबंधी प्रस्ताव आसानी से पारित होंगे: गैरी वड़िंग विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग ने इस अवसर पर कहा कि नगर कौंसिल चुनाव में शहरवासियों ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि कौंसिल में स्पष्ट बहुमत होने से विकास संबंधी प्रस्ताव आसानी से पारित होंगे और शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। हरप्रीत सिंह प्रिंस ने शहरवासियों का जताया आभार वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार और नगर कौंसिल मिलकर मंडी गोबिंदगढ़ को एक सुंदर, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस ने पदभार संभालने के बाद शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे लोगों द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रिंस ने यह भी कहा कि नगर परिषद के हर निर्णय में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना मकसद उन्होंने शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था सुधारने, सड़कों, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *