पटियाला में पूर्व अकाली नेता सीड़ा पर कातिलाना हमला:बाइक सवारों ने की हवाई फायरिंग; मोबाइल पर मैसेज भेजकर मांगी फिरौती

Actionpunjab
2 Min Read




शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व उपाध्यक्ष समीर सिंह सीड़ा पर कथित हमले का मामला सामने आया है। खन्ना के पास उनकी कार के आगे चल रहे बाइक सवार युवकों ने हवाई फायरिंग की। घटना के बाद उनके मोबाइल पर मैसेंजर के जरिए फिरौती की मांग करते हुए धमकी भी दी गई। समीर सिंह सीड़ा ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं जो फायरिंग कर उन्हें डराना चाहते हैं। सीड़ा ने दोहराया कि वे पंजाब के लोगों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही गौरतलब है कि कुछ दिन पहले समीर सिंह सीड़ा ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद यह पहली बड़ी घटना सामने आई है। सीड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *