![]()
झालावाड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 50 लाख रुपए कीमत की 250.13 ग्राम स्मैक और 86.15 ग्राम चरस बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अब मादक पदार्थों के स्रोत और संभावित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है। विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह के निर्देशन में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों कार्रवाइयों को अंजाम दिया। नाकाबंदी में दो तस्कर स्मैक सहित गिरफ्तार पहली कार्रवाई देवरीघाटा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई। यहां पुलिस ने 250.13 ग्राम स्मैक के साथ नरेश गुर्जर (25) निवासी चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) और मोर सिंह गुर्जर (25) निवासी बनेठा (टोंक) को गिरफ्तार किया। ईदगाह रोड पर चरस के साथ तीसरा आरोपी दबोचा दूसरी कार्रवाई ईदगाह रोड के पास की गई, जहां पुलिस ने 86.15 ग्राम चरस के साथ शाहरुख (24) निवासी संजय कॉलोनी, झालावाड़ को गिरफ्तार किया। तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस कोतवाली थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार और सख्ती से जारी रहेगा।
झालावाड़ में 50 लाख की स्मैक-चरस जब्त:तीन तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू
Leave a comment