अमेठी में 4 बीईओ और 4 बीडीओ के ट्रांसफर:जामो बीईओ शोभनाथ को बहादुरपुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार

Actionpunjab
2 Min Read




अमेठी जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में चार खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय तिवारी ने रिक्त पदों के कारण यह जिम्मेदारी दी है, ताकि शासकीय कार्यों में कोई बाधा न आए। यह आदेश देर रात जारी किया गया। जामो के खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ को बहादुरपुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जगदीशपुर के खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित को बाजार शुकुल ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, भादर के खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार को गौरीगंज ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि मुसाफिरखाना के खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह सिंहपुर ब्लॉक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि यह व्यवस्था रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है। अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारी अपने मूल ब्लॉक के साथ-साथ नए ब्लॉक की भी शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू रखेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन रिक्त पदों पर जल्द ही स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।बीएसए संजय तिवारी द्वारा देर रात आदेश जारी किया है। वहीं, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत जिले के चार ब्लॉकों में नए खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) की तैनाती की गई है। यह बदलाव विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, हौसिला प्रसाद को बाजार शुकुल ब्लॉक का नया बीडीओ बनाया गया है। वहीं, दिव्या सिंह को अमेठी ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री प्रकाश पांडेय को भेटुआ ब्लॉक का खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रवीण शुक्ल को शाहगढ़ ब्लॉक का नया बीडीओ बनाया गया है। उन्हें संग्रामपुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जिससे अब वे दोनों ब्लॉकों की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में विकास योजनाओं को गति देने और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह बदलाव किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *