सविता कोहली नकोदर AAP सिटी प्रेसिडेंट नियुक्त:MLA इंदरजीत कौर मान ने दी बधाई, महिलाओं की समस्याओं पर करेंगी काम

Actionpunjab
1 Min Read




जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सविता कोहली को नकोदर सिटी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। नकोदर की विधायक (MLA) इंदरजीत कौर मान ने इस नियुक्ति पर सविता कोहली को बधाई दी। विधायक मान ने कहा कि उन्होंने नगर परिषद चुनाव के दौरान सविता कोहली के समर्पण और लोगों से जुड़ने के जुनून को देखा है, जिसके बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक मान ने उम्मीद जताई कि सविता कोहली अब शहर की महिलाओं की समस्याओं का समाधान करेंगी और शहर को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करेंगी। वह शहर के रुके हुए कार्यों का विवरण भी उन तक पहुंचाएंगी। पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी इस कदम से जहां शहर की महिलाओं को लाभ होगा, वहीं नकोदर में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी। विधायक मान ने विश्वास व्यक्त किया कि सविता कोहली सभी को साथ लेकर चलेंगी और शहर की महिलाओं का उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और समाज को नई दिशा मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *