![]()
जालंधर में आज 66 केवी टीवी सेंटर सबस्टेशन वाले इलाकों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगा। पावरकॉम की तरफ से बताया गया है कि दोपहर 2 से लेकर 3 बजे तक 1 घंटे तक पावर शटडाउन रहेगा।
इस दौरान रिपेयर का काम किया जाएगा। विभाग ने बताया कि इस फीडर के कई एरिया में ट्रिपिंग की समस्या के चलते बार-बार बिजली कट रही है, लोगों को राहत देने के लिए जरूरी रिपेयर के चलते 1 घंटे के बिजली काटने का निर्णय लिया गया है।
इस एक घंटे के शटडाउन के कारण 11 केवी लिंक रोड फीडर, 11 केवी प्रूथी फीडर, 11 केवी तेज मोहन नगर फीडर और 11 केवी न्यू अशोक नगर फीडर से होने वाली बिजली की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित रहेगी। शहर के इन इलाकों में नहीं आएगा 1 घंटे तक बिजली
इस कटौती की वजह से अवतार नगर (गली नंबर 0 से 12), लाजपत नगर पार्क, आईटीआई कॉलेज, 35 नंबर ट्यूबवेल, प्रूथी अस्पताल, तेज मोहन नगर, दयाल नगर, अशोक नगर, बस्ती शेख अड्डा, चिट्टा स्कूल और इनके आसपास के सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। पावरकॉम ने उपभोक्ताओं से अपील है कि वे इस असुविधा से बचने के लिए अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते पहले ही निपटा लें।
जालंधर में 1 घंटा रहेगा पावर शटडाउन:अवतार नगर सहित दर्जनभर इलाके होंगे प्रभावित, पावरकॉम की समय से काम निपटाने की हिदायत
Leave a comment