![]()
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। आर्यन को देखते ही फैंस की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान एक फैन गिर पड़ा, जिसके बाद आर्यन आगे बढ़े और तुरंत उसे संभाला। इसका वीडियो सामने आने के बाद फैंस आर्यन की सादगी और मदद करने वाले स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘आर्यन ने गिरे हुए शख्स को तुरंत उठाकर सबका दिल जीत लिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप कमाल हैं।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘हर बार सरप्राइज कर देते हैं।’ बता दें कि राघव ने आर्यन की डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम किया था। राघव की बर्थडे पार्टी में आर्यन के अलावा कई सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें शहनाज गिल, मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल शामिल थे। लिफ्ट में नीचे बैठते दिखे आर्यन आर्यन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह लिफ्ट में भीड़ के बीच उसके अंदर नीचे बैठते हुए नजर आ रहे हैं। पार्टी खत्म होने के बाद आर्यन चुपचाप निकलना चाहते थे, लेकिन भीड़ के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ मौजूद रहे। आर्यन सबसे आगे चलते नजर आए। वहीं, उनके पीछे राघव जुयाल और शहनाज गिल साथ दिखाई दिए। वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ थामे बाहर निकलती नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राघव जुयाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फिल्म ‘किल’ में काम करने पर नर्वस थे राघव:कॉमेडी के बाद पहली बार निगेटिव रोल किया, करण जौहर ने हौसला बढ़ाया था एक्टर-डांसर राघव जुयाल ने अपनी फिल्म ‘किल’ को लेकर दैनिक भास्कर से बातचीत की थी। राघव ने कहा था कि ‘किल’ में निगेटिव किरदार निभाना उनके लिए नया अनुभव था। उन्होंने इस रोल के लिए 9 महीने तक तैयारी की थी। करण जौहर और गुनीत मोंगा के साथ काम करना उनके करियर का यादगार पल रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद
Leave a comment