सिरसा में डॉक्टर की बाइक चोरी कर पार्ट्स निकालकर बेचे:अस्पताल के बाहर से हुई गायब, 24 घंटे बाद रोड किनारे मिले आधे-अधूरे पुर्जे

Actionpunjab
2 Min Read




सिरसा जिले के रानियां में एक डॉक्टर की मोटरसाइकिल चोरी मामले में अजीब मोड़ आया है। वारदात के बाद 24 घंटे बाद चोरी हुई बाइक को भी खुद डॉक्टर ने ढूंढ निकाला। खास बात है कि बाइक का तो पता चला गया, परंतु उसके पार्ट्स गायब मिले। बाइक से अधिकांश सामान निकाला हुआ था और उसे लावारिस हालत में छोड़ा हुआ था। शक जताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध युवक आसपास के हैं और वे काफी शातिर थे। उन्होंने बाइक के पार्ट्स निकालकर बेच दिए, ताकि किसी को पता न चले और वे फंस न सके। अब सवाल ये हैं कि उन्होंने ये पार्ट्स किसे बेचे हैं। क्या पुलिस इसका खुलासा कर पाएगी या ये सवाल दबकर रह जाएंगे। इस तरह चोरों ने ये वारदात की, जिसकी काफी चर्चा है। पुलिस को दी शिकायत में गम धोतर से भूप सिंह ने रानियां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया, रानिया रोड पर उनका बालाजी हॉस्पिटल बीडीपीओ ऑफिस है। वह स्वयं पेशे से एक डॉक्टर हैं। बीती वीरवार रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर HR 44K 2680) अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। जब वह मरीज देखने के बाद घर जाने के लिए बाहर आया, तो उनकी बाइक गायब थी। सीसीटीवी कैमरों से हुआ खुलासा शक के आधार पर उन्होंने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि दो अज्ञात युवक बाइक लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे और पहचान कर पाना मुश्किल था। डॉक्टर भूप सिंह ने बताया कि उन्होंने रात भर अपनी बाइक ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चला। आज शुक्रवार को उन्हें उनकी बाइक बालासर रोड पर पेपर मिल के पास आधी-अधूरी हालत में मिली। बाइक की पहचान कर ली। मगर चोरों ने बाइक का काफी सामान निकाल लिया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द ऐसे चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *