पठानकोट; दुकान में घुसकर व्यापारी पर तेजधार हथियार से हमला:VIDEO, बकाया मांगने पर मारपीट का आरोप, CCTV में कैद हुए हमलावर

Actionpunjab
4 Min Read




पठानकोट के रामलीला ग्राउंड के पास बीती रात एक फर्नीचर व्यापारी पर बकाया पैसों का भुगतान मांगने पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत व्यापारी को झांसा देकर नीचे बुलाया और फिर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस खूनी झड़प में व्यापारी के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और वे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें कुछ लोग व्यापारी पर हमला करते दिख रहे हैं। डेढ़ साल पुराना था लेन-देन का मामला, पहले भी की थी बदसलूकी अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित फर्नीचर व्यापारी अनुज छाबड़ा ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले शहर के एक व्यक्ति ने उनसे फर्नीचर खरीदा था। अनुज के मुताबिक, फर्नीचर बेचने के बाद उसमें कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसे उन्होंने एक जिम्मेदार व्यापारी के नाते दो बार ठीक भी करवा कर दिया था।
जब काम पूरी तरह दुरुस्त होने के बाद अनुज ने उक्त व्यक्ति से अपने फर्नीचर के बकाया पैसों की मांग की, तो वह टालमटोल करने लगा और गाली-गलौज पर उतर आया। पीड़ित ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी एक रेस्टोरेंट में इन लोगों ने उनके साथ सरेआम अपशब्दों का प्रयोग किया था, लेकिन शहर और व्यापार का माहौल शांत बनाए रखने के लिए उन्होंने उस वक्त इस बदसलूकी को नजरअंदाज कर दिया था। पैसे देने के बहाने नीचे बुलाया; घात लगाकर बैठे थे हमलावर व्यापारी अनुज छाबड़ा ने वारदात की खौफनाक दास्तां बयां करते हुए बताया कि घटना रात के समय की है। मुख्य आरोपी ने उन्हें फोन किया और कहा कि वह उनके बकाया पैसों का भुगतान करने के लिए आया है, इसलिए वे नीचे आ जाएं। जैसे ही अनुज छाबड़ा भुगतान लेने के भरोसे के साथ नीचे पहुंचे, वहां पहले से ही हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे आरोपियों ने बिना संभलने का मौका दिए उन पर धावा बोल दिया। पीछे से पकड़ा और सिर पर मार दिया तेजधार हथियार पीड़ित व्यापारी अनुज छाबड़ा ने कहा कि मुख्य आरोपी ने उसे पीछे से दोनों हाथों से मजबूती से जकड़ लिया ताकि मैं अपना बचाव न कर सकूं। इतने में उसके दूसरे साथियों ने उसके सिर को निशाना बनाकर तेजधार हथियार से बेहद जोरदार वार किया। वार इतना सटीक था कि उसका सिर तुरंत फट गया और खून की धारा बहने लगी। जब मैं बेदम होकर नीचे गिरा, तो उन्होंने मुझे जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा, जिससे मेरे घुटनों और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल में इलाज जारी; व्यापार मंडल से सुरक्षा की गुहार लहूलुहान और गंभीर हालत में अनुज छाबड़ा को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सिर पर गहरा घाव होने के कारण उन्हें टांके भी लगाए गए हैं।
इस घटना के बाद पठानकोट के व्यापारियों में भारी रोष देखा जा रहा है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने पठानकोट पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय व्यापार मंडल से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच थाना एक की पुलिस करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *