![]()
रेवाड़ी के खड़गवास गांव में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कमरे में ‘दीवार पर पागल प्रेमी… आशु, माई जान’ संदेश लिखा मिला। जिसे लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो बहनों का इकलौते भाई थे। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पिता की पहले हो चुकी मौत जानकारी के अनुसार गांव खड़गवास निवासी गुगन के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मानसिक रूप से परेशान मां और दो बहनें हैं। घर में मां और बेटा रहते थे। मजदूरी कर गुगन परिवार को चला रहा था। सुबह टीन शेड के नीचे शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उताकर कब्जे में लिया। विधवा मां भी हैं मंदबुद्धि परिजनों के अनुसार पिता की मौत के बाद गुगन मंदबुद्धि मां के साथ रह रहा था। वह अविवाहित था, पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सुबह पड़ोसियों ने घर में लगे टीन शेड के नीचे शव लटकता देखा। जिसकी सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि गुगन ने जहां फांसी लगाई, वहां दीवार पर एक संदेश भी लिखा मिला। पागल प्रेमी… आशु, माई जान”। जिससे सुसाइड के इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिससे पुलिस हर एंगल को खंगालने की तैयारी में है। जिससे सच्चाई का पता लगाया जा सके।
रेवाड़ी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:दीवार पर लिखा संदेश- पागल प्रेमी…, आशु, माई जान, 2 बहनों का इकलौता भाई
Leave a comment