फाजिल्का में सड़क पर मिला नशे में बेहोश युवक:आखिरी साँस ले रहा था,किसान नेता ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस के अभियान पर सवाल

Actionpunjab
3 Min Read




नशे के खिलाफ जारी दावों के बीच जलालाबाद के अराईयांवाला (मोहकम अराईयां) रोड पर नशे की ओवरडोज के कारण एक 20 वर्षीय नौजवान के सड़क किनारे बेसुध गिरने का गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कंबोज और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी के कारण युवक की जान समय रहते बचा ली गई। इस घटना के बाद इलाके में नशे की सरेआम बिक्री को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब किसान सभा के पंजाब अध्यक्ष अशोक कंबोज अपने दफ्तर में मौजूद थे, तभी उन्हें फोन पर सूचना मिली कि अराईयांवाला रोड पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही अशोक कंबोज तुरंत मौके पर पहुँचे।उन्होंने युवक के चेहरे पर पानी डालकर उसे होश में लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवक पूरी तरह अचेत हो चुका था। राहत की बात यह थी कि उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। अरनीवाला के पास के गाँव का रहने वाला है युवक घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर जलालाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने के कारण अब युवक की हालत खतरे से बाहर और ठीक बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उक्त युवक अरनीवाला के नजदीकी गाँव का रहने वाला है। नशे की वजह से पहले भी हो चुकी हैं कई मौतें: मौके पर मौजूद अशोक कंबोज ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जलालाबाद इलाके में नशे की वजह से पहले भी कई नौजवान अपनी जान गंवा चुके हैं। धड़ल्ले से हो रही नशे की बिक्री के कारण युवा इस जानलेवा जाल में फंस रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके। युवक की जान बचाने को अस्पताल में भर्ती कराया गया इस पूरे मामले को लेकर जलालाबाद सदर थाना के एसएचओ जुगराज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। फिलहाल प्राथमिकता युवक की जान बचाना थी, इसलिए उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की आगामी तफ्तीश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *