![]()
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के श्री राम मंदिर में कथित घोटालों, भ्रष्टाचार और चढ़ावे की चोरी को लेकर केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी संगठनों पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। एक जनसभा के दौरान सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर देश और दुनिया के करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ बहुत बड़ी ‘डकैती’ की गई है। जमीन घोटाले और भारी कमीशनखोरी के आरोप सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ भी हुआ है, उससे पूरी दुनिया के राम भक्तों को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया- जमीन घोटाला: भगवान के नाम पर देश-विदेश के भक्तों ने जो लाखों-करोड़ों रुपये दान दिए थे, उसे जमीनों के हेरफेर में चुरा लिया गया। सस्ती जमीनें महंगी दरों पर खरीदकर बड़ा घोटाला किया गया। कमीशनखोरी: जब भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब उसमें बहुत बड़े स्तर पर कमीशनखोरी की गई। ’40 दिन में 70 बार चोरी, 8 महीने की CCTV रिकॉर्डिंग डिलीट’ केजरीवाल ने मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी को लेकर बेहद सनसनीखेज आंकड़े सामने रखे। उन्होंने कहा, “जो चढ़ावा मंदिर में आता था, उसमें मात्र चालीस दिनों के भीतर सीसीटीवी (CCTV) में सत्तर बार चोरी की घटनाएं पकड़ी गईं। लेकिन सच को छुपाने के लिए आठ महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग ही डिलीट कर दी गई।” पूर्व मुख्यमंत्री ने जांच न होने और कार्रवाई में ढिलाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरा प्रशासनिक और राजनीतिक ढांचा इन चोरों और डकैतों को बचाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले लोग सोचते थे कि ऊपर वाले (सरकार या प्रशासन) कुछ करेंगे, लेकिन अब साफ हो गया है कि वे कुछ नहीं करेंगे क्योंकि इसमें उन्हीं की पार्टी, संगठन और उनके भाई-संगठन के लोग शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा- जो लोग चोरी कर रहे थे, वो राम को भगवान नहीं मानते। अगर वे राम को भगवान मानते, तो भगवान के घर में चोरी करने की हिम्मत कभी नहीं करते। उन्हें भगवान का कोई डर नहीं है। उन्हें सिर्फ राम के नाम पर वोट चाहिए। वो राम के नाम पर देश, जनता और सरकार को लूटते हैं। राम भक्तों को दिलाई फांसी की सजा की शपथ अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज यहां आने का मकसद एक बड़ा संकल्प लेना है। उन्होंने वहां मौजूद और अपनी आवाज सुन रहे सभी राम भक्तों को कसम खाने का आह्वान किया। केजरीवाल ने भावुक और आक्रामक अंदाज में कहा, “यह मैं नहीं कह रहा, यह स्वयं श्री रामचंद्र जी का आदेश है। हर राम भक्त को यह शपथ लेनी होगी कि जिन लोगों ने भगवान राम के घर में डकैती डालने का महापाप किया है, जब तक हम उन्हें फांसी की सजा नहीं दिला देंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।”
अयोध्या मंदिर विवाद पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला:बोले-राम के नाम पर देश-जनता को लूटा जा रहा, सुंदरकांड पाठ कर दिलाई फांसी की शपथ
Leave a comment