दिल्ली के विकास को रफ्तार: मिलेंगे ₹1,647 करोड़:केंद्र ने 28 परियोजनाओं को दी झंडी, राज्य सरकार को ₹756 करोड़ का अतिरिक्त इंसेंटिव भी मंजूर

Actionpunjab
2 Min Read




दिल्ली के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। ‘पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ (SASCI) योजना के तहत दिल्ली सरकार की 28 प्रमुख विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 1,647 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही, दिल्ली सरकार द्वारा अपने स्तर पर पूंजीगत निवेश बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र ने 756 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन (इंसेंटिव) भी स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले को दिल्ली के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस सहयोग से राजधानी में सार्वजनिक सुविधाएं विश्वस्तरीय होंगी और बुनियादी विकास को नई गति मिलेगी। इन बड़े प्रोजेक्ट्स को मिलेगी गति स्वीकृत की गई 28 परियोजनाओं में दिल्ली के यातायात और पर्यावरण से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो: मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को गति दी जाएगी। बारापुला कॉरिडोर: एलिवेटेड बारापुला कॉरिडोर के काम में तेजी आएगी। करावल नगर फ्लाईओवर: इस क्षेत्र में जाम से बड़ी राहत मिलेगी। ईवी चार्जिंग नेटवर्क: डीटीसी (DTC) बस डिपो में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। सड़क सुधार: राजधानी की कई अहम सड़कों के जीर्णोद्धार और मजबूतीकरण की योजनाएं इसमें शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *